फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखौल बनी साक्षर भारत मिशन की परीक्षा

Sun, 23 Aug 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम में साक्षर भारत मिशन योजना के तहत लोक शिक्षा केंद्रों पर नव साक्षरों की परीक्षा मखौल बनकर रह गई। बीएसए, बीईओ, ब्लाक समन्वयक ने छापेमारी की। इस दौरान कई कमियां पाई गईं। कुछ स्थानों पर बच्चों ने कापियां लिखीं तो कुछ जगह प्रेरक खुद ही कापियां लिखकर ले आए। कहीं तो पेंशन के नाम पर भीड़ जुटाई गई। कई जगह प्रेरक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


साक्षरता केंद्र भवानीसराय परीक्षा केंद्र पर ताला ही नहीं खुला। स्कूल के हेडटीचर मो. सगीर ने बताया कि उनके यहां कोई प्रेरक ही नहीं है। उनके पास न तो रिकार्ड हैं और न ही उन्हें कोई सामग्री उपलब्ध कराई गई है। स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। चंदपुरा प्राथमिक स्कूल में साक्षरता केंद्र पर प्रेरक गायत्री देवी मौजूद मिलीं, जबकि प्रेरक सतेंद्र कुमार का कोई पता नहीं था। यहां रजिस्टर पर 70 लोग पंजीकृत पाए गए, जिसमें 15 की कापियां जमा हुई। जबकि कुछ बच्चों को प्रेरक कापियां देकर उत्तर लिखवा रही थीं। प्रेरक गायत्री ने बताया कि ज्यादातर लोग परीक्षा देने आते ही नहीं। कागजी कोरम पूरा करने के लिए ऐसा कराना मजबूरी है।

जरामऊ अलमापुर साक्षरता केंद्र पर प्रेरक रूबी और संतोष कुमार मौजूद थे। कक्ष में सन्नाटा पसरा था। हेडटीचर राजेंद्र पाल यहां मौजूद नहीं थे। यहां 80 में 60 की कापियां जमा थीं, लेकिन 12 बजे कोई परीक्षार्थी मौजूद नहीं था। वहीं मस्तियापुर में प्रेरक योगेंद्र की जगह उनका भाई नागेंद्र व दूसरी प्रेरक लाली के साथ परीक्षा दिला रहे थे। केंद्र पर 125 में से 15 लोग ही परीक्षा देने पहुंचे। फिरोजपुर केंद्र पर प्रेरक कविता और विमला मौजूद थीं। 58 का यहां रजिस्टर पर नामांकन था, लेकिन 115 नवसाक्षरों ने यहां परीक्षा दी। दुर्गा नगला में एकमात्र प्रेरक सुरजीत सिंह मिले। यहां 28 में 25 ने परीक्षा दी। अकरमबाद में हेडटीचर कुलदीप यादव मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन


प्रेरक ज्योति श्रीवास्तव ने बताया कि 60 में 55 नव साक्षरों ने परीक्षा दी। रनवां में 79 लोगों का नामांकन था, जिसमें प्रेरक आशमां व पवन ने बताया कि 40 ने परीक्षा दी है।

गधइयाऊसर केंद्र पर प्रेरक मानवेंद्र व प्रियंका ने बताया कि 104 में सभी नव साक्षरों ने परीक्षा दी। ताहपुर में बीएसए रामकरन यादव की मौजूदगी में 75 में 50 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी। यहां प्रेरक विकास व शमा परवीन व हेडटीचर अजीत मौजूद थे। आसमपुर पट्टी गांव में प्रेरक सोनी यादव ने बताया कि 125 में से 120 ने परीक्षा दी। किश्तियापुर में 90 में 68 ने ही परीक्षा दी। ब्लाक समन्वयक मंजीत यादव ने बताया कि अलमापुर गहलोत में प्रेरक रूबी अनुपस्थित मिलीं। बच्चों द्वारा कापियां लिखाने की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। भवानी सराय में हेडटीचर को परीक्षा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें