कन्नौज। छात्रा ने घर में शुक्रवार दोपहर को दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी के शव को फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।
शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी रुचि उर्फ शालिनी (24) डीएलएड की छात्रा थी। बताया जाता है कि रुचि ने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी के शव को फंदे पर लटका देख परिजनों में चीखपुकार मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया। तब पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।