फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप बने ठूंठ, पानी को भटक रहे लोग

Fri, 12 Feb 2016 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सरकारी भवनों के परिसर में लगे हैंडपंप को ठीक कराने में सचिव, प्रधान व जल निगम अनदेखी कर रहा है। खास बात तो यह है कि जिम्मेदार लोग इससे बच रहे है। इसका खामियाजा इन सार्वजनिक स्थानों पर पहुंचने वाले लोगों को हो रहा है। उन्हें प्यास लगने पर इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन


अमोलर में ग्राम पंचायत घर पर लगा हैंडपंप कई महीने से खराब है। मातृत्व शिशु केंद्र अमोलर में लगा हैंडपंप भी पानी नहीं दे रहा है। पशु चिकित्सालय तालग्राम व सीएचसी तालग्राम में लगे दोनों हैंडपंप कई महीनों से ठप हैं। ग्रामीण रामबाबू, महिपाल, राम निवास का कहना है कि पंचायत घर के सामने हैंडपंप बेकार होने से मोहल्लावासियों को पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं।

एएनएम ज्योति कनौजिया का कहना है कि मातृत्व शिशु केंद्र पर आने वाली गर्भवती महिलाओं व तीमारदारों को पेयजल संकट से परेशान होना पड़ता है। प्रधान पति घनश्याम का कहना है कि जल्द ही दुरुस्त कराएंगे। पशु चिकित्सालय के डा. विकराल कुमार का कहना है कि लिखापढ़ी की है लेकिन हैंडपंप ठीक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें