फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिरगांवा में तीन दुकानों से लाखों का माल चोरी

Tue, 10 Feb 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के कसबा मिरगांवा स्थित रजा मार्केट में बनी तीन दुकानों को बीती रात चोरों ने अपना शिकार बनाया। यहां रखा लाखों रुपये का माल पार कर दिया। मामले में जमालुद्दीन खां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


मिरगांवा निवासी रियाज हुसैन पुत्र अय्याज हुसैन इसी मार्केट में रियाज ज्वैलर्स की दुकान है। चोर शटर तोड़ने के बाद दुकान के अंदर घुसे। इसके बाद 30 ग्राम सोने के आभूषण दो जोड़ी कुंडल, एक जोड़ी झुमकी, पांच जोड़ा कान की बाली, 30 नाक के फूल, दो कान के टाप्स और सेफ में रखी दो किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण और पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए।

इसी मार्केट में हसन खां निवासी मिरगांवा की स्थित नूर मोहम्मद किराना स्टोर में चोर शटर उचकाकर अंदर घुसे। दुकान में रखा 32 हजार रुपये नकद, हजारों रुपये कीमत का किराने का सामान केसर गत्ता, रिफाइन, तीन गत्ता तेल, सिगरेट, 10 गत्ता साबुन, कई बोरी बीड़ी, फारचून समेत कई लाख रुपये कीमत का माल उठा ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद इसी मार्केट की सना मेडिकल स्टोर पर चोरों का कहर टूटा। मेडिकल स्टोर मालिक जमालुद्दीन खां पुत्र इब्राहिम खां निवासी बछज्जापुर ने बताया कि चोर गुल्लक में रखे 5 हजार रुपये नकद और हजारों रुपये की दवा भी उठा ले गए। सुबह करीब पांच बजे तब हुई जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने फौरन घटना की सूचना कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस को दी। कोतवाल वीके शुक्ला, दारोगा बसंतराम कुशवाहा, दारोगा रवींद्र पाल सिंह फोर्स समेत घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाली पुलिस ने छानबीन करने के बाद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

अपर एसपी सुभाष शाक्य, सीओ सदर करन सिंह अपने साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम के दारोगा मुमताज अली को लेकर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने दुकान में काफी देर तक जांच पड़ताल की। इस दौरान अपर एसपी ने मौके पर मौजूद दुकानदारों से जानकारी हासिल की। वहीं दारोगा व अन्य स्टाफ की क्लास लगाई। उन्होंने कहा कि जीटी रोड पर गश्त के दौरान जहां-जहां मार्केट व ज्वैलर्स की दुकानें वहां पर गाड़ियां अवश्य रोकें। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लें। इस घटना का जल्द खुलासा करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें