फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मामूली विवाद में चले लाठी-डंडे, धारदार हथियार, 10 घायल

विज्ञापन
घायल दौलतराम और सुमित।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
तालग्राम। रोहली गांव में शराब के नशे में गाली देने पर दो पक्षों में पहले मामूली विवाद हो गया। इसके बाद जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



रोहली गांव निवासी बृजकिशोर (55) ने बताया कि गांव का एक युवक शराब के नशे में रविवार देर शाम गाली दे रहा था। जब पुनीत (32) ने रोका तो कई लोग ने लाठी-डंडों धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आए सौरभ (28) और विपिन (30) को भी पीटा। इससे चार लोग घायल हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के बादाम सिंह (40) ने बताया कि शराब के नशे गालियां देने का विरोध करने पर पांच-छह लोगों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से घर में घुसकर हमला कर दिया।
इसमें दौलतराम (55), सुमित (35), शारदा (45), राममूर्ति (50) अनुज कुमार (27) समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है, जहां से चार लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। तहरीर मिलते ही दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें