फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 खनन ठेकेदार के कार्यालय से ढाई लाख की चोरी

Wed, 01 Aug 2018 11:56 PM IST
कन्नौजकन्नौज
विज्ञापन
कर्मचारियों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौजः गंगा घाट पर स्थित खनन ठेकेदार के कार्यालय से लाखों का सामान चोरी हो गया। पुलिस ने मौके का जायजा लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के दुर्जनापुर घाट पर खनन ठेकेदार अनुराग तिवारी का कार्यालय है। मंगलवार रात चोरों ने कार्यालय से एक जेनरेटर, इंवर्टर और दो बैट्री, कूलर, पंखा, स्टेब्लाइजर, सबमर्सिबल पंप, लोहे के पाइप और फर्नीचर पार कर दिए।
विज्ञापन



सुबह चोरी की सूचना मिलने पर ठेकेदार और कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे। सूचना पर मानीमऊ चौकी पुलिस ने छानबीन की। अनुराग के सहयोगी आकाश दुबे ने बताया कि चोर करीब ढाई लाख का सामान ले गए हैं। सदर कोतवाल एके सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें