फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में रह रहे हैं अराजक तत्व

Mon, 05 Dec 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
पंकज और सुब्रत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के एसबीएस मैदान में सोमवार को आयोजित भाजपा युवा सम्मेलन में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक ने सपा को आड़े हाथ लिया। कहा कि सपा सरकार में चंबल में नहीं थानों में अराजक तत्व रह रहे हैँ। सपा सरकार में पुलिस के जवानों की पिटाई की जा रही है। सपा के बहकावे में आकर युवाओं ने अखिलेश यादव को प्रदेश की कमान सौंप दी। लेकिन अब आगे गलती नहीं होगी। भाजपा की यात्रा सत्ता परिवर्तन की यात्रा नहीं व्यवस्था परिवर्तन की यात्रा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया है, जबकि कांग्रेस शासन काल में देख लेने की बात कहकर मामला टाल दिया जाता था। 1000 और 500 के  नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि नोटबंदी से मायावती को नींद नहीं आ रही है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि उन्हें 5 जुलाई 2014 की दुर्गा शोभा यात्रा याद है। इसमें गलत तरीके से युवा कार्यकर्ताओं को फंसाया गया है। भाजपा की सरकार बनते ही उक्त मामले की पुन: जांच कराई जाएगी। भाजपाइयों पर लगे मुकदमे समाप्त किए जाएंगे।

इस मौके पर छोटू यादव, विशाल शुक्ला, श्याम जी मिश्रा, नितीश तिवारी, विक्की मिश्रा, अलकेश त्रिवेदी, अनुराग तिवारी, कुलदीप तिवारी, आकाश गुप्ता, अशोक सिंह, नंदू, विपुल दुबे, प्रशांत त्रिपाठी, रजत दुबे, अंकित दुबे, विक्रम त्रिपाठी, राजा पाठक, छोटू पाठक, मंगलम पांडेय मौजूद रहे।  इस मौके पर पूर्व विधायक बनवारी लाल दोहरे, अर्चना पांडेय, चेयरमैन सरोज पाठक, जिलाप्रभारी दिनेश राय, आलोक दीक्षित कंहैया, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, देवेंद्र देव, वीरसिंह भदौरिया, बाबू केशवदास टंडन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार, राजन अवस्थी, पूर्व विधायक कैलाश राजपूत, आशू दुबे, पुष्कर मिश्रा, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनुज गुप्ता, रामशंकर लोधी सहित कई अन्य लोग मंचासीन रहे।
विज्ञापन


स्वागत का चला दौर
कन्नौज। भाजपा नेता वीरसिंह भदौरिया की अगुवाई में भाजपा के आधा दर्जन कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा महामंत्री को 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। इसी तरह अवधेश राठौर, पूर्व विधायक कलियान सिंह व रामशंकर लोधी ने शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष निर्भय तोमर की अगुवाई मेें कार्यकर्ताओं ने 51 की माला पहना कर स्वागत किया। इसी तरह भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ 51 किलो की माला पहनाई।

नहीं पहना चांदी का मुकुट
भाजपा के पूर्व विधायक कैलाश राजपूत ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक व भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह को चांदी का मुकुट पहनाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नेताओं ने मुकुट न पहनकर हाथों में ले लिया।

नहीं लहराई तलवार
युवा सम्मेलन के दौरान रामऔतार सिंह व बंटी ठाकुर की ओर से तलवारें भेंट की गईं, लेकिन दोनों नेताओं ने तलवारें म्यान से निकाल कर लहराई नहीं। बाद में कार्यकर्ताओं को थमा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें