फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चौकी इंचार्ज पर झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक गांव के पिता-पुत्र सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे और अनशन पर बैठ गए। उन्होंने एक चौकी इंचार्ज पर मनमाने तरीके से झूठी प्राथमिकी दर्ज करने का आरोप लगाया है। वहीं सीओ ने पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य होने की बात कही है।
विज्ञापन


ठठिया थाना क्षेत्र के मुचुआपुर गांव निवासी अजमेर अली के बेटे एवन अली और शहनूर अली ने कलक्ट्रेट परिसर में बरगद के पेड़ पर बैनर टांगकर डीएम कार्यालय के सामने अपना अनशन शुरू किया। मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त मजिस्ट्रेट नवनीता रॉय मौके पर पहुंची। उन्होंने पिता-पुत्र से बातचीत की और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। अनशन पर बैठे पिता-पुत्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह दो भाई हैं और दोनों पंजाब प्रांत के फरीदकोट में रहकर निजी काम करते हैं। गांव का एक परिवार उनसे रंजिश रखता है और चौकी इंचार्ज के साथ मिलकर उन पर मारपीट का झूठा मामला दर्ज करवा दिया है। उन्होंने दावा किया कि दर्ज मामले में जिस दिन मारपीट की घटना बताई गई है, उस समय के फरीदकोट, पंजाब के सीसीटीवी फुटेज उनके पास साक्ष्य के तौर पर मौजूद हैं। जब उन्होंने चौकी इंचार्ज को यह वीडियो दिखाने का प्रयास किया तो उन्होंने न तो वीडियो देखा और न ही उनकी बात सुनने को तैयार हुए। पिता-पुत्र ने यह भी बताया कि जिस तारीख में घटना दिखाई गई है वह करीब छह महीने पुरानी है। सीओ तिर्वा कुलवीर सिंह ने बताया कि विवेचना के बाद आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल हो चुका है। पुलिस के पास पर्याप्त साक्ष्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें