रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को शीतल पानी मुहैया कराने के लिए लगा फ्रीजर बेमतलब साबित हो रहा है। यात्रियों को टोटियों से निकलने वाला गर्म पानी ही लेना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन कन्नौज पर अप्रैल माह में एक फ्रीजर लगवाया गया था।
देखरेख के अभाव में यह फ्रीजर खराब हो गया। मालूम हो कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर फ्रीजर लगवाया गया है। हैंडपंपों के अभाव में यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर लगे नलों से पानी लेना पड़ रहा है।
ट्रेनों के आवागमन के दौरान यात्रियों को स्टेशन पर पानी खरीद कर पीना पड़ रहा है। स्टेशन मास्टर का कहना है कि पानी की अधिक खपत के चलते फ्रीजर से ठंडा पानी नहीं मिल रहा है।