जलालपुर पनवारा(कन्नौज)। घमाइचमऊ गांव के तीन युवक स्टंट करते समय टैक्सी पलट जाने से घायल हो गए। घटना दोपहर में रामपुर निवादा गांव के सामने हुई। तीनों को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया।
साइकिल से जलालपुर पनवारा दवा लेने जा रहे रामपुर निवादा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि युवकों ने स्टंट करते हुए टैक्सी उनकी तरफ मोड़ दी थी। इससे साइकिल खेत में कुदाकर अपनी जान बचाई। मुश्किल से पचास मीटर आगे जाकर टैक्सी पलट गई। तीनों स्टंटबाज घायल हो गए। टैक्सी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पता पूछने पर युवकों ने अपने नाम आफताब अली, रहमान अली व आजम अली निवासी घमाइचमऊ बताए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि फरिकापुर, घमाइचमऊ व सारौंतोप गांव के तमाम युवा मुंबई, महाराष्ट्र में टैक्सी चलाते हैं। कोरोना काल में लॉकडाउन के डर से यह टैक्सी लेकर गांव में आ गए हैं।