फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रॉमा सेंटर में सो रहे कर्मी सीएमएस कार्यालय से संबद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। संयुक्त जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी के दौरान नींद फरमाने वाले कर्मियों पर आखिरकार गुरुवार को गाज गिर ही गई। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण के सख्त रुख के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। वायरल वीडियो की जांच पूरी होते ही आरोपी कर्मचारियों को ट्रॉमा सेंटर से हटाकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने बुधवार को जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए। मंत्री की सख्ती के बाद अस्पताल प्रशासन तुरंत हरकत में आया और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी कर्मियों पर कार्रवाई की गई। मंत्री ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाला हर मरीज संवेदनशील और मुकम्मल इलाज का हकदार है। मरीजों की देखभाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
22 अगस्त को वायरल हुआ था वीडियो
सोशल मीडिया पर 22 अगस्त को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। इसमें जिसमें ट्रॉमा सेंटर के इमरजेंसी वार्ड में तैनात कर्मी अपनी जिम्मेदारी भूलकर सोते हुए नजर आ रहे थे। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया था। खबर का संज्ञान लेकर मंत्री असीम अरुण ने तत्काल सीएमएस को निष्पक्ष जांच के आदेश सौंपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें