फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू महाविद्यालय में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर के नेहरू महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत चल रहे विशेष शिविर के चौथे दिन महिला सशक्तीकरण, सुरक्षा एवं अधिकार विषय पर चर्चा हुई। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन

सोमवार को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एवं कराटा फेडरेशन उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी योगेंद्र शर्मा एवं प्रदेश स्तरीय एथलीट संयोगिता शर्मा ने छात्राओं को अपने शारीरिक बचाव के गुर बताए। महाविद्यालय के प्राचार्य डा. आरएन राय ने कहा कि समाज में हो रहे अपराधों का सामना करने के लिए छात्राओं का सक्षम होना जरूरी है। साइबर अपराध लगातार बढ़ रहा है। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डा. आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि समाज में संवेदनशीलता एवं मानवीयता खत्म हो गई है। छात्राओं को बचाव के तरीके एवं सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रो. प्रियंका, प्रो. धर्मवीर सिंह, डा. यूपी सिंह, प्रो. मनीष, मो. साबिर, अमित शुक्ला, आशीर्वाद दुबे, सरमन सिंह मौर्या, गौरव मिश्रा व सत्यम गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें