फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चिंगारी से लकड़ी कारखाने में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एक मोहल्ला में कूड़े की चिंगारी से लकड़ी कारखाने में आग लग गई। इस आगजनी में ढाई लाख का नुकसान हो गया। दमकल टीम ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राजस्व टीम ने घटना की जांच पड़ताल कर नुकसान का आंकलन किया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीशरीफ निवासी मोहम्मद जब्बार का मोहल्ले में ही लकड़ी का कारखाना है। यहां हवन सामग्री तैयार की जाती है। बुधवार दोपहर कारखाने के पास में जमा कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। कूड़ा धू-धू कर जलने लगा। तभी कूड़े से निकली चिंगारी कारखाने में पहुंच गई और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कारखाने में मौजूद हवन सामग्री सहित अन्य कीमती मशीनें व सामान जल कर राख हो गया।
जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। तब तक कारखाना मालिक जब्बार मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास तेज किए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। जब्बार ने बताया कि आगजनी से करीब ढाई से तीन लाख का नुकसान हो गया है। घटना की जांच करने पहुंचे राजस्व कर्मी अमित मिश्रा ने बताया कि कारखाने में करीब दो लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें