फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डिजिटल दुनिया से जुड़ेंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए स्मार्ट क्लास बनाई जा रही हैं। इसमें कंप्यूटर लैब भी है। कंप्यूटर के माध्यम से छात्राें को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत कंप्यूटर संबंधी टॉपिकों को पाठ्यक्रम में शामिल भी किया जाएगा।
विज्ञापन




जिले में 1449 परिषदीय स्कूल संचालित हैं, इनमें 1.20 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। राज्य सरकार छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है, जिससे सरकारी स्कूलों में छात्रों को कॉन्वेंट स्कूलों की तरह शिक्षा मिल सके। अब परिषदीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ ही कंप्यूटर लैब भी बनाई जाएगी। पिछले सत्र में 104 स्कूलों में स्मार्ट क्लास के साथ ही कंप्यूटर लैब बनाई गई थीं। इस सत्र में 87 स्मार्ट क्लास और कंप्यूटर लैब बनेंगे। साथ ही 47 स्कूलों में आईसीटी लैब भी बनाई जाएंगी, जहां पर छात्र डिजिटल प्राप्त कर सकेंगे। छात्रों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट पेंट, इंटरनेट, नेटवर्किंग जैसे विषयों की भी जानकारी दी जाएगी।
बीएसए संदीप कुमार का कहना है कि शासन की मंशा है कि परिषदीय स्कूलों के छात्र भी डिजिटल शिक्षा हासिल करें। उन्हें कंप्यूटर से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्राप्त हों। छात्रों को कंप्यूटर का ज्ञान देने के लिए 104 स्कूलों में स्मार्ट क्लास बन गई हैं और 86 स्कूलों में बनने वाली हैं, जहां पर कंप्यूटर लैब भी है। इससे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन




छात्रों की समझ और रुचि में होगी वृद्धि
स्मार्ट क्लास छात्रों को वीडियो, एनिमेशन और अन्य डिजिटल माध्यमों से पढ़ाई का अवसर प्रदान करती हैं, जिससे उनकी समझ और रुचि दोनों में वृद्धि हो। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि स्मार्ट क्लास में कितनी कक्षाएं पढ़ाई गईं, इसकी जानकारी ली जाए। साथ ही, यह भी जांचा जाएगा कि जिन शिक्षकों को टैबलेट दिए गए हैं, वे इन्हें पढ़ाई में किस प्रकार उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें