फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: अखिलेश के जन्मदिन पर सपाइयों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को जिले भर में सेवा, रक्तदान और जनसंपर्क कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें शुभकामनाएं दी तथा आगामी चुनावों को लेकर संकल्प भी दोहराया। इस दौराना रक्तदान भी किया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष कलीम खान के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। सपा नेता जय कुमार तिवारी ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर वृद्धजनों को अंगवस्त्र भेंट किए गए तथा भोज का आयोजन किया गया। सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, राजपाल सिंह राजू, शशिमा सिंह दोहरे, विवेक पाल, कौसर खान, कल्लू पाल, गुफरान अहमद, दिवाकर अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।


सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प

छिबरामऊ। पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव, उमेश पाल, प्रताप सिंह यादव, नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, रिंकू हाजी स्वदेश पाल आदि ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर केक काटा। वहीं, विशुनगढ़ रोड पर सपा नेता अजय यादव एडवोकेट के आवास पर केक काटकर सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान बाबा रामप्रकाश यादव, अनुज यादव, नारद पाल आदि मौजूद रहे। ग्राम शंकरपुर लोकपुर में सपाईयों ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान योगेंद्र यादव एडवोकेट, महेंद्र यादव, संजीव यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो :25: पूर्व विधायक ताहिर हुसैन के आवास पर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाते सपा कार्यकर्ता। संवाद
धूमधाम से मनाया जन्मदिन
गुरसहायगंज। मोहल्ला गांधी नगर पूर्व विधायक ताहिर हुसैन सिद्दीकी ने अखिलेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तहसीन सिद्दीकी, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव, जिला पंचायत सदस्य संदीप यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं महासचिव पिंटू यादव, वसीम हसन सिद्दीकी उर्फ लल्ला आदि उपस्थित रहे।

फोटो:26: रक्तदान करते अंशुल गुप्ता। संवाद

कार्यकताओं ने किया रक्तदान
तिर्वा। सपा नेता कुक्कू चौहान की अगुवाई में राजकीय मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पार्टी के 10 कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। सपा के जिला महासचिव डॉ. रामसेवक लोधी ने नादेमऊ स्थित पार्टी कार्यालय में समर्थकों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। वहीं, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशु पाल ने इंदरगढ़ स्थित कार्यालय में हवन-पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अंशुल गुप्ता, अवनीश पटेल आदि समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें