फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज से डिंपल यादव की दहाड़: बोलीं- विकास को ठोकने वाली सरकार को अब ठोकने का समय आ गया

Thu, 05 Aug 2021 02:17 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

समाजवादी रथ पर सवार पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार आप लोगों को डराने, धमकाने, दबाने का काम कर रही है। आज बच्चियां घर से निकलने में डरती हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है।
विज्ञापन
कन्नौज में साइकिल यात्र काे हरी झंडी दिखाने पहुंची डिंपल यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी व जिले की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने गुरुवार को अपने लोकसभा क्षेत्र कन्नौज में तिर्वा रोड स्थित पार्टी कार्यालय से बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में की जा रही साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


समाजवादी रथ पर सवार पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि सरकार आप लोगों को डराने, धमकाने, दबाने का काम कर रही है। आज बच्चियां घर से निकलने में डरती हैं। उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है। सरकार केवल छिपाने का कार्य कर रही है। डिंपल ने गर्जते हुए कहा कि विकास को ठोकने वाली सरकार को अब ठोकने का समय आ गया है।

ऐसे में ऐसी निकम्मी सरकार को हटा देना चाहिए। इसके लिए सभी को आगे आना होगा एकजुट होना होगा। कन्नौज को समाजवादी कभी नहीं छोड़ेंगे। साइकिल यात्रा को रवाना करने के बाद दोबारा पार्टी कार्यालय आई पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में विकास का मुद्दा ही रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी विकास के सहारे पूरा चुनाव लड़ेगी। समाजवादी का काम किसी को जाति व धर्म में फंसा कर उसका दोहन करना नहीं है। प्रत्याशियों की घोषणा के बारे में उन्होंने कहा कि अभी इसमें काफी समय है राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से या निर्णय लिए जाएंगे।

कन्नौज मैं तमाम अधूरे पड़े बड़े कार्याें के पूरा होने के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार और जनप्रतिनिधि कोई भी आवे उन्हें जनता चुनती है। अधूरे पड़े सारे कार्य जनता के हैं, जनता का पैसा है ऐसे में जनता का ही काम होना चाहिए। जनता के काम को रोकने वाली सरकारें निकम्मी होती हैं। ऐसी सरकारों को हटाने के लिए समाजवादी अपने घरों से बाहर निकल चुके हैं। इस मौके पर रुकमणी निषाद गजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें