फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की बयार में चित्त हुए विरोधी

Mon, 08 Feb 2016 12:09 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर विकास खंड में हुए ब्लाक प्रमुख चुनाव में विरोधियों को शिकस्त देने के बाद ब्लाक मुख्यालय से बाहर निकले वीरपाल सिंह उर्फ नीलू यादव को सपाइयों ने फूल-मालाओं से लाद दिया। समर्थकों ने गोले दागे और सीएम अखिलेश व सांसद डिंपल यादव के गगनभेदी नारे लगाकर आसमान को गुंजायमान कर दिया।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख को कार्यकर्ताओं ने गोद में उठा लिया और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए लोहिया तिराहे पहुंचे। जीत की जानकारी मिलते जिले भर से सपा नेताओं की भीड़ लोहिया तिराहे पर जुटने लगी। कुछ ही देर में पूरा लोहिया तिराहा सपाइयों से खचाखच भर गया।

लोहिया तिराहा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि चुनाव ने यह साबित कर दिया कि लोगों ने समाजवादियों का साथ दिया और आगे देते रहेंगे। विस क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, निर्विरोध निर्वाचित ब्लाक प्रमुख इंद्रेश यादव ने कहा कि वह लोग छात्रसंघ चुनाव से दलगत राजनीति में पहुंचे हैं।
विज्ञापन


कहा कि पूर्व ब्लाक प्रमुख उन सभी को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। सदर विधायक अनिल दोहरे ने कहा कि यह पार्टी के लिए विस चुनाव का रिहर्सल था। बाद में सभी कार्यकर्ता नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां से जीते प्रत्याशी पैदल कलक्ट्रेट गए और वहां से डीएम अनुज झा से जीत का प्रमाण पत्र लिया।

बाहर निकले जीते प्रत्याशियों को दोबारा कार्यकर्ताओं ने कंधे पर उठाकर जश्न मनाया। इस मौके पर निर्वाचित ब्लाक प्रमुख हसेरन उमाशंकर बेरिया, पंचायत सदस्य राजेंद्र यादव, शैलेंद्र यादव, सुधीर यादव, नंदकिशोर कनौजिया, राजेश पाल, गौरव सिंह, निष्कर्ष कटियार, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, तिर्वा सपा विस प्रभारी अजय वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें