फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम की भूमि पर खनन को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
स्टेडियम की भूमि पर हुए खनन को लेकर प्रदर्शन करते सपाई। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के एफएफडीसी के पीछे स्टेडियम के लिए पड़ी भूमि पर खनन के विरोध में समाजवादी पार्टी के कायकर्ता ने भाजपा कार्यकतओं पर आरोप लगा कर प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन से खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में मकरंदनगर के गदनपुर बड्डू में प्रस्तवित स्टेडियम की जमीन पर हो रहे खनन के विरोध में प्रदर्शन किया। सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं पर मिट्टी खनन का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सर्दी के बाद भी 11 बजे से कार्यकर्ता मौके पर एकत्र होने लगे। इसके बाद धरना व प्रदर्शन किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने सत्ता में बैठे लोगों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव और तत्कालीन सांसद डिंपल यादव ने कन्नौज के खेल प्रेमियों और खेल मैदान न होने पर कन्नौज को स्टेडियम देने का काम किया था। प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर जिले के सभी विकास के कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। यह भी कहा जो लोग स्वस्थ्य भारत का नारा देते है उनके लोगों ने प्रस्तावित स्टेडियम की सारी मिट्टी को खोदकर जमीन को ताल बना दिया। प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। आरोप लगाया कि सरकार के लोगों का खौफ प्रशासन पर इस कदर हावी है कि कोई अधिकारी इस खनन के खिलाफ बोलने और कार्रवाई करने से बच रहा है। इस मौके पर सदर ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, संजय दुबे, अमित मिश्रा, सत्येंद्र यादव, भोले कुरैशी, धर्मवीर पाल, अतुल मौर्य, अशोक, कमलकांत कटियार, नरेश प्रधान, मखरुल, सुशांत यादव, प्रताप नारायण, वीरू शुक्ला, सभासद पवन, वीरपाल, देवराज यादव, विराट, दीपक यादव, अन्नू तिवारी, अमरदीप यादव, सोमू दुबे, शोभित दुबे, रिशु यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें