फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: पुलिस कार्रवाई पर सपा नेता ने उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। छिबरामऊ में अधिवक्ता हत्याकांड को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर अब राजनीतिक सवाल भी उठने लगे हैं। सपा के वरिष्ठ नेता जय कुमार तिवारी बऊअन ने मंगलवार को आरोपी की पुत्री की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े करते हुए पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि हत्या के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए पर निर्दोष को बेवजह जेल भेजकर परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


नसरापुर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सपा नेता ने कहा कि छिबरामऊ में अधिवक्ता के साथ हुई घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। इस जघन्य वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को सजा मिलनी चाहिए। यदि अन्य लोग भी घटना में शामिल हैं तो उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष और साक्ष्यों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी की पुत्री को जेल भेजे जाने पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी लोग आरोपी की बेटी की गिरफ्तारी को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उसके खिलाफ क्या साक्ष्य मिले हैं और उसकी क्या भूमिका सामने आई है। यदि आरोपी की पुत्री दोषी है तो पुलिस उसके खिलाफ पुख्ता साक्ष्य सार्वजनिक करे और प्रेस वार्ता कर जनता के सवालों का जवाब दे। उन्होंने कहा कि पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए, ताकि वास्तविक दोषियों को सजा मिले और निर्दोष के साथ अन्याय न हो। इस दौरान निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान, निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष पीपी सिंह वघेल, निवर्तमान सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, बंटी शर्मा, विवेक पाल, शिब्बू तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
फोटो :22: एसपी विनोद कुमार से वार्ता करते कांग्रेसी। स्रोत : पार्टी
आरोपी की बेटी को फंसाने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
हत्या के दोषियों पर हो कार्रवाई, निर्दोष को न बनाया जाए आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। छिबरामऊ में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई को लेकर विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। आरोपी की बेटी को भी मामले में गिरफ्तार किए जाने को लेकर अब कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीएम और एसपी विनोद कुमार से मुलाकात कर बेटी को मामले में गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाया और कार्रवाई की निंदा की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जांच के नाम पर किसी ऐसे व्यक्ति को परेशान करना उचित नहीं है, जिसकी घटना में संलिप्तता स्पष्ट न हो। नेताओं ने पुलिस की कार्रवाई में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की मांग की। कांग्रेस के पूर्व सचिव विजय मिश्र ने कहा कि आरोपी की बेटी को मामले में फंसाना भी निंदनीय है। प्रशासन को उसके साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और बिना ठोस साक्ष्य के उसे घटना में शामिल नहीं करना चाहिए।
प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और किसी निर्दोष के साथ अन्याय न होने देने की मांग की। हालांकि, पुलिस की ओर से लगाए गए आरोपों और गिरफ्तारी के आधार पर स्थिति स्पष्ट होना अभी बाकी है। इस दौरान ऊषा दुबे, प्रमोद शाक्य, राजेश द्विवेदी, शाकिर हुसैन, एहसानुल हक, अरविंद दुबे, मुशीर खान, पुष्पेंद्र पांडेय, लियाकत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें