कन्नौज। खेतों में सब्जी की फसल तैयार है। किसान सुबह विशिष्ट मंडी समिति में बिक्री करने पहुंचे रहे हैं। पुलिसकर्मियों ने 15 अप्रैल को कई किसानों को पीट दिया था। इसकी शिकायत पर एएसपी ने मंडी पहुंच कर जांच की। उन्होंने लाठी चलाने पर मंडी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को फटकार लगा दी।
शनिवार को एएसपी विनोद कुमार विशिष्ट मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने सब्जी बेचने वाले किसानों से बातचीत की। मंडी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से कहा कि सब्जी बेचने आए किसानों को रोका न जाए। किसान सब्जी बेचने नहीं आएंगे तो आपूर्ति ठप पड़ जाएगी। किसानों से नम्रता से बात कर, इनका सहयोग करें। अगर किसानों की ओर से शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
मंडी में प्रवेश न मिलने से सस्ते दामों में बेच रहे सब्जी - कन्नौज। बगैर पास वाले किसानों को पुलिस मंडी में प्रवेश नहीं करती देती है। इससे किसान मंडी के बाहर आढ़तियों और फुटकर दुकानदारों को सस्ते दामों में सब्जी बेच रहे हैं।
किसान मनोज कुशवाहा ने बताया कि मंडी के अंदर सात सौ रुपये में बिकने वाली सब्जी बाहर चार सौ रुपये में बेचनी पड़ती है। एएसपी ने बताया कि किसान बेखौफ अंदर जाकर सब्जी की बिक्री करें। छोटे किसानों को पास की जरूरत नहीं है।