फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा की राजनीति गर्माई, कार्यालय पर हंगामा

Thu, 29 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
नवाब - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तीनों विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से जिले की राजनीति में गर्मा गई है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को टिकट नहीं दिए जाने पर समर्थकों में भारी निराशा है। पार्टी कार्यालय पर जुटे समर्थकों ने हंगामा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की। करीब एक सौ वाहनों के साथ नवाब लखनऊ में मुख्यमंत्री व पार्टी अध्यक्ष के समक्ष अपनी बात रखने के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव एक साल से जमीन तलाश रहे थे। पूर्व में उन्होेंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में युवा सम्मेलन कर अपनी ताकत का अहसास भी कराया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रत्याशियों के पक्ष में वह चुनाव प्रचार में नहीं जाएंगे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी से विद्रोह के संकेत दिए। गुरुवार की दोपहर एक सौ वाहनों के साथ समर्थक व जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं।
उधर, सदर सीट पर आरएस कठेरिया, तिर्वा विधानसभा से पूर्व विधायक अरविंद प्रताप सिंह, अजय वर्मा को टिकट न मिलने से उनके समर्थकों में नाराजगी देखी जा रही है, लेकिन यहां पर किसी ने मुखर विरोध नहीं जताया है।
विज्ञापन


इधर, कन्नौज में पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा, जिला महासचिव संजय दुबे, कोषाध्यक्ष कैश खां, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष मोना यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, भोले कुरैशी, पूर्व चेयरमैन हाजी रईस, ब्लाक प्रमुख नीलू यादव, कौशर खां, आदि रहे।

बदलाव न होने पर देंगे पदों से इस्तीफा
लखनऊ कूच होने से पहले रणनीति बनाई गई कि बदलाव न होने पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी अपने पदों से इस्तीफा दे देंगे। हालांकि इस संबंध में अभी तक किसी ने अधिकृत बयान नहीं दिया है।

भावुक हो गए नवाब
पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की भीड़ के गुस्से को देखते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख ने उनसे शांत रहने की अपील की। निर्णय को गलत ठहराते हुए कहा कि उनका राजनीतिक कॅरियर चौपट हो गया है। वह 20 सालों से पार्टी को अपने खून-पसीने से सींच रहे हैं। नाम लिए बगैर कहा कि कुछ ऐसे हैं, जिनके पास बोलने तक का सलीका नहीं है, पर वह लाल बत्ती में घूम रहे हैं। वह अपनी बात पार्टी नेतृत्व तक पहुंचा चुके हैं। वह कार्यकर्ताओं की भावनाओं की कद्र करते हैं अब वह जैसा कहेंगे वैसा करेंगे। इस दौरान वह अपनी आंखों के आंसुओं को नहीं रोक पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें