फोटो :17: नव दंपती को बधाई देते सपा मुखिया अखिलेश यादव। स्रोत : स्वयं
तिर्वा। सपा मुखिया ने सोमवार को शहर क्षेत्र में शोरूम का उद्घाटन किया था। इसके बाद तहसील क्षेत्र के कई परिवारों से मुलाकात की। देर शाम लखनऊ लौटते समय पीपीएन डिग्री कॉलेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के घर पहुंचे और उनके छोटे भाई व बहू को आशीर्वाद दिया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तिर्वा तहसील क्षेत्र में हादसे व हृदय गति रुकने से दम तोड़ने वाले मृतकों के परिजन से मिलकर ढाढ़स बंधाया। देर शाम को उन्होंने जवाहर नगर निवासी छात्र नेता और पीपीएन डिग्री कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अमित यादव के आवास पर पहुंचकर मुलाकात की। उन्होंने अमित यादव के छोटे भाई निखिल यादव और उनकी नवविवाहिता वधू को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए सुखद और सफल दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य और शुभचिंतक भी मौजूद रहे।