फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए सपा ने चलाई 40 योजनाएं

Thu, 10 Sep 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय में मजदूर सभा के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जिले के मजदूरों की समस्याओं से उनको रूबरू कराया गया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष रामगोपालपुरी ने कहा कि सपा ने मजदूरों के लिए कई हितकारी योजनाएं चलाई हैं। मजदूरों के लिए 40 योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि मजदूर सभा जिले में तेजी के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक कार्यकर्ता को दस-दस मजदूरों का रजिस्ट्रेशन कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन


पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि सपा की सोच है कि मजदूर, किसान, व्यापारी का बेटा आगे बढ़कर प्रदेश व देश का नाम रोशन करे।

बैठक में मजदूर सभा जिलाध्यक्ष इरफान हुसैन, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान सिद्दीकी, कोषाध्यक्ष कैश खां, विनय पांडेय, दिनेश चंद्र दुबे, इरफान, तारिक सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें