फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव को चकबंदी प्रक्रिया से मुक्त करने की मांग

Thu, 30 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
खेतों में गेहूं काटने नहीं पहुंचे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में बुधवार को एडीएम संतोष कुमार वैश्य को ज्ञापन दिया। इन्होंने गांव को चकबंदी से मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन


बुधवार को विकास खंड छिबरामऊ के गांव सराय सुंदर के प्रधान जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में कई ग्रामीणों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इन्होंने बताया कि उनके गांव के मौजा दीपकपुर मोहम्दाबाद में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। इस पूरी प्रक्रिया में नाप सही न कर चकों की पैमाइश कम की जा रही है। इससे ग्रामीणों में कब्जा परिवर्तन में विवाद की स्थिति हो सकती है।

ग्रामीणों ने एडीएम से मांग की है कि या तो उन्हें चकों का पूरा रकवा दिया जाए या गांव को चकबंदी प्रक्रिया से मुक्त किया जाए। इस मौके पर आनंद कुमार, गुड्डी, सुशीला देवी, हरिदर्शन, हरपाल सिंह, जगदीश, नंदू कुमार, देवजीत, नायचंद्र, गोवर्धन, तुलाराम, लीलाधर, बृजलाल सहित अन्य कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें