फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का बेटा 98 फीसदी अंक लाकर बना जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज सिकंदरपुर कस्बे के मोहल्ला इंद्रा नगर निवासी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृजकिशोर राठौर के पुत्र समर्थ ने इंटरमीडिएट सीबीएसई 12वीं में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं, जेपीएस की शांभवी दीक्षित ने 97.8 प्रतिशंत अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया है। कानपुर पब्लिक स्कूल की छात्रा उन्नति यादव ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में जिले के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हर बार की तरह इस बार भी बेटों ने सफलता की नई इबारत लिखते हुए टॉपर्स सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालयों और छात्रों के घरों में उत्सव का माहौल देखने को मिला। शहर स्थित जेपीएस, सेंट जेवियर्स स्कूल, कानपुर पब्लिक स्कूल, कन्नौज पब्लिक स्कूल, राजकीय अभिनव विद्यालय गंगधरापुर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।
टॉपर्स ने अपनी इस शानदार सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, माता-पिता के सहयोग और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों ने मिठाई खिलाकर मेधावियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। परीक्षा में अव्वल आने वाले छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी और नियमित रूप से छह से सात घंटे की पढ़ाई उनकी सफलता का मुख्य मंत्र रही। विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी (ह्यूमैनिटीज) तीनों ही स्ट्रीम में जिले के बच्चों ने शानदार अंक बटोरे हैं। कई छात्रों ने गणित और अंग्रेजी जैसे कठिन विषयों में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। मेधावी बच्चों के घरों में भी खुशी का माहौल रहा और देर रात तक बधाइयों का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन


टॉप टेन में छह छात्र तो पांच छात्राएं
जिले में टॉप टेन में 11 मेधावी हैं, जिनमें छह छात्र और पांच छात्राएं शामिल हैं। सूची में चौथे नंबर पर आशा पब्लिक स्कूल सलेमपुर की छात्रा तेजस्वी ने 97.2 प्रतिशत अंक पाकर चौथा स्थान हासिल किया है तो कन्नौज पब्लिक स्कूल की छात्रा प्रिया ने 96.4 प्रतिशत अंक पाकर जिले में पांचवा स्थान पाया है। इसी तरह सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र आर्यन कटियार 95.6 प्रतिशत अंक पाकर छठे स्थान पर रहे। जेपीएस के गोपेश 95.4 प्रतिशत अंक हासिल कर सातवें और आठवें स्थान पर 95 प्रतिशत अंक पाकर जेपी एजूकेशन सेंटर गुरसहायगंज के अमन राज सिंह व कैप्टन वीपीएस पब्लिक स्कूल के राज कौशिक संयुक्त रूप से रहे। नौवें पायदान पर जेपीएस के शिवा गुप्ता और आशा पब्लिक स्कूल के सार्थक ने 94.6 प्रतिशत अंक पाकर रहे। दसवें स्थान पर कन्नौज पब्लिक स्कूल की नंदिनी त्रिपाठी ने 94.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें