दिल्ली में होने वाले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के
धरना प्रदर्शन को लेकर बोर्डिंग मैदान में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन
और आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोसिएशन की हुई संयुक्त बैठक
में कई मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान एसोसिएशन की अध्यक्ष
ममता मिश्रा, ब्लाक अध्यक्ष मुन्नी राठौर, रानी मिश्रा, सीमा वर्मा ने
कार्यकत्रियों को धरना प्रदर्शन के दौरान दिए जाने वाले मांगपत्र के बारे
में बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 15 हजार रुपये
मानदेय दिया जाए। साथ ही उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
विभाग
के अलावा अन्य कामों से निजात दिलाई जाए। साथ ही सरकार द्वारा पोषाहार
उठाने सहित अन्य कार्यों के लिए यात्रा भत्ता का भुगतान कराया जाए। महिला
आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन की ब्लाक अध्यक्ष प्रेम कुमारी शर्मा, सरिता
बाथम, रिंकी कटियार ने कहा कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एकत्र होकर
दिल्ली के लिए ट्रेन से रवाना होंगी।
उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्द
स्थान का चयन कर लिया जाएगा। उसी स्थान से सभी कार्यकत्रियां एक ही ट्रेन
में बैठकर दिल्ली के लिए रवाना होंगी। दिल्ली रैली के बाद आगे की रणनीति तय
की जाएगी।