फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीमारी से फौजी का निधन, सैनिक सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
फोटो:10: भूपेंद्र सिंह यादव की फाइल फोटो। - फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।
विज्ञापन
तिर्वा। तहसील क्षेत्र के हंसापुर गांव निवासी फौजी भूपेंद्र सिंह यादव (42) का बीमारी से दिल्ली के अस्पताल में बुधवार को निधन हो गया। हरियाणा के हिसार जिले में तैनात जवान का पार्थिव शरीर दिल्ली से उनके पैतृक गांव लाया गया। गुरुवार को तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सैनिक सम्मान के साथ गांव में अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन


भूपेंद्र सिंह यादव देश की सेवा कर रहे थे। बुधवार को उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दाैड़ गई। उनकी अंतिम विदाई में भूपेंद्र सिंह अमर रहें के नारों से आसमान गूंज उठा। इस दौरान न केवल ग्रामीण बल्कि विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। फतेहगढ़ से आए सिखलाई रेजीमेंट के जवानों ने सलामी दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया और सांत्वना दी।
बाद में गांव में सैनिक सम्मान के साथ भूपेंद्र सिंह यादव की अंत्येष्टि की गई। लोगों ने नम आंखों से पुष्प अर्पित कर दिवंगत जवान को अंतिम विदाई दी। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, सपा नेता अंशू पाल, कुक्कू चौहान, इंद्रेश यादव, बालजीत राजपूत, मनोज लोधी राजपूत, प्रिंस यादव, रामू पाल, नीलेश पाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

फोटो:10: भूपेंद्र सिंह यादव की फाइल फोटो।- फोटो : यूजीसी के नए नियमों के समर्थन में निकला पैदल मार्च।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें