फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली सही करने पोल चढ़े युवक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
फोटो:14: अस्पताल परिसर में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। मैनपुरी जनपद के बेवर थानाक्षेत्र के ग्राम अरसनियां में गुरुवार को मंदिर की बिजली सही करने के लिए पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से माैत हो गई। उसकी मौत से परिजन में चीख-पुकार मच गई। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर लेकर चले गए। युवक की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन


ग्राम अरसनियां निवासी सत्येंद्र (25) खेतीबाड़ी करता था। दोपहर करीब एक बजे पोल पर चढ़कर वह गांव के मंदिर की बिजली को सही कर रहा था। इसी दौरान उस करंट लग गया और वह नीचे आ गिरा। परिजन उसे छिबरामऊ स्थित सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने सत्येंद्र को मृत घोषित कर शव अस्पताल की मोर्चरी भिजवा दिया।
छोटे भाई जितेंद्र ने बताया कि सतेंद्र की शादी तीन महीने पहले तालग्राम थानाक्षेत्र की बेहटा खास चौकी अंतर्गत ग्राम मुड़िया निवासी शिवानी के साथ हुई थी। सतेंद्र की मौत से पत्नी शिवानी समेत अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। जानकारी होने पर ससुराल से भी लोग अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना मिली थी। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। जरूरी कार्रवाई कर शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें