फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं पुराने तो कहीं नए पदाधिकारियों ने दी पटकनी

Sat, 10 Dec 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
जलालाबाद ब्लाक में जीते हुए पदाधिकारियों का माल्यार्पण करते साथी टीचर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
कन्नौज। प्राथमिक शिक्षक संघ का शनिवार को हुआ ब्लाक वार चुनाव काफी रोचक रहा। कहीं पुराने तो कहीं नए पदाधिकारी चुने गए। चुनाव को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। शाम चार बजे तक मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। ज्यादातर ब्लाकों में शाम छह बजे तक विजेता की घोषणा हो गई। कुछ जगह पर विवाद ही स्थिति भी रही।  

कन्नौज ब्लाक में हुए चुनाव में  शाम चार बजे तक 575 मतदाताओं में 496 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें अध्यक्ष पद पर रामेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 141 वोटों से परास्त किया। महामंत्री पद पर मोहित दुबे ने सर्वेश द्विवेदी को 170 वोटों से हराया। मोहित पहली बार महामंत्री चुने गए जबकि रामेंद्र मौजूदा ब्लाक अध्यक्ष है।
विज्ञापन


जलालाबाद प्रतिनिधि के अध्यक्ष पद पर जावेद अहमद ने महज एक वोट से जीत हासिल की। महामंत्री पद के लिए धमेंद्र सिंह चौहान 45 वोटों से विजयी रहे। गुगरापुर ब्लाक में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष को 115 व ब्रज किशोर को 58 मत मिले। महामंत्री पद पर रामसरन 94 मत पाकर विजयी रहे। इस पद पर शेर सिंह को 79 मत मिले। तिर्वा प्रतिनिधि के मुताबिक बीआरसी तिर्वा परिसर में उमर्दा ब्लाक अध्यक्ष पद पर निर्वतमान अध्यक्ष प्रमोद यादव को हराकर अजय यादव ने कब्जा जमा लिया। महामंत्री पद पर सत्यपाल राजपूत विजयी रहे।

अनूप अध्यक्ष, सत्येंद्र मंत्री निर्वाचित
छिबरामऊ। आदर्श प्राथमिक विद्यालय डायट परिसर में हुए शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष चुनाव में अनूप मिश्रा एक बार फिर अध्यक्ष व मंत्री पद पर सत्येंद्र यादव निर्वाचित हुए। 627 मतदाताओं में 558 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अनूप मिश्रा को 308 वोट मिले, जबकि प्रतिद्वंदी शैलेंद्र दुबे लालू को 246 वोट मिले। मंत्री पद पर सत्येंद्र यादव उर्फ सचिन को 290 मत हासिल हुए, जबकि प्रतिद्वंदी प्रवीण यादव को 260 वोट ही मिल सके। मतदान के दौरान 12 वोट अवैध घोषित किए गए।
विज्ञापन



सौरिख प्रतिनिधि के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नीरज यादव ने अपने प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष उदयभान सिंह को 103 वोटों से हरा दिया। मंत्री पद पर अशोक कुमार ने प्रतिद्वंदी शेर सिंह पाल को 104 वोटों से हराया। हसेरन प्रतिनिधि के अनुसार ब्रजपाल सिंह भदौरिया ने प्रतिद्वंदी राजीव शुक्ला को 34 वोटों से शिकस्त दी। इसी तरह मंत्री पद पर सुरेशचंद्र ने प्रतिद्वंदी अंजुम कठेरिया को 52 वोटों से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें