फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्मार्ट फोन से युवा बनेंगे दक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। युवा स्मार्ट फोन से भविष्य संवारने में दक्ष होंगे। इसके माध्यम से तकनीकी ढंग से पढ़ाई-लिखाई कर छात्र इससे रोजगार भी पा सकते हैं। यह बात पीएसएम डिग्री कॉलेज में स्मार्ट फोन बांटते समय मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कही।
विज्ञापन

शहर के पंडित सुंदर लाल मेमोरियल डिग्री कॉलेज में बुधवार को स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि ने इस मौके पर 400 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन वितरित किए। राज्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक दौर में आधुनिकता से ही अच्छी पढ़ाई संभव हैं। स्मार्ट फोन के माध्यम से मन लगाकर पढ़ाई करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद इस फोन की मदद से नौकरी खोजने, व्यापार शुरू करने आदि कार्यों में उन्हें सहूलियत मिलेगी।
महाविद्यालय के प्राचार्य ने अजय सिंह कहा कि स्मार्ट फोन से वंचित हुए छात्र-छात्राएं कार्यालय में संपर्क कर अपना स्मार्ट फोन प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर एडीएम गजेंद्र कुमार, एएसपी अरविंद कुमार, शिक्षक अमित सचान, रेनू त्यागी, शीशपाल और लक्ष्मी नरायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें