फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द, महिलाओं ने घेरा बिजली घर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। स्मार्ट मीटर के बिजली बिल को लेकर भ्रम की स्थिति है। उपभोक्ताओं को समय से बिल की स्पष्ट जानकारी मिल रही है और न ही यह पता चलता है कि कितना बकाया है। अचानक आपूर्ति कट जाने से भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर की 40 से अधिक महिलाओं ने मंगलवार को कस्बे स्थित बिजली घर पहुंचकर नारेबाजी करते हुए घेराव किया।
विज्ञापन

महिलाओं ने विद्युत निगम की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जताई। महिलाओं ने बताया कि जब से स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। तब से बिजली निगम वसूली के मामले में बेहद सख्त है, लेकिन निर्वाध आपूर्ति देने में पूरी तरह विफल है। आए दिन रात के समय बिजली गुल हो जाती है, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानियों से जूझना पड़ता है। कहा कि जब बिल वसूली में इतनी सख्ती बरती जा रही है तो आपूर्ति में लापरवाही क्यों बरती जा रही है। महिलाओं ने मांग की कि जब तक निगम अपनी व्यवस्थाओं में सुधार नहीं करता, तब तक स्मार्ट मीटर योजना पर रोक लगाई जाए। घेराव की सूचना मिलते ही कोतवाल संजय कुमार शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीओ सतीशचंद्र ने बताया कि समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है।
रात दिन कटौती से लोग परेशान

जलालाबाद। भीषण गर्मी के बाद भी अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। दिन के समय बमुश्किल चार पांच घंटा बिजली मिल रही है। सही वोल्टेज न मिलने से बिजली उपकरण नहीं चल पा रहे है वहीं पानी के लिए लगे सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ रही है, बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो गई है। कस्बे निवासी सोनम तिवारी का कहना है दिन में बिजली आने जाने का समय निश्चित नहीं है। तीन से चार घंटा बिजली आ रही है। इसी प्रकार ब्रजेश दुबे, राहुल सैनी, पीयूष दुबे, राहुल गुप्ता ने दोपहर के समय व रात में बिजली की कटौती न करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें