फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धीमी गति से बन रहा सर्विस रोड

Sat, 05 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सेतु निगम जिला मुख्यालय पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के दोनों तरफ सर्विस रोड का निर्माण धीमी गति से हो रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


रेलवे फाटक बंद होने से अक्सर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। वहीं सरायमीरा से कन्नौज तक सवारियां लाने ले जाने वाले तागा चालक भी रोज खतरे के बीच निकलने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुल निर्माण के दौरान पूरा रास्ता ऊबड़खाबड़ हो गया है। कहीं गिट्टी डाल दी गई है तो कहीं खुदाई के बाद आधे से अधिक हिस्सा छोड़ दिया गया है।

कांग्रेस नेता अनुज मिश्रा कक्का, सभासद श्याम तिवारी, आलोक शुक्ला ने डीएम से इस मामले में दखल देकर जल्द सर्विस रोड बनवाने की मांग की है। ताकि आवागमन में राहत मिल सके। उधर, सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक गेंदालाल कहते हैं कि सर्विस रोड का काम चल रहा है। जल्द पूरी सर्विस रोड तैयार कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें