फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आगे चल रहे वाहन से टकराई स्लीपर बस, छात्र की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार की देर रात किलोमीटर 155 पर स्लीपर बस आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में बस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। यूपीडा टीम ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहां पर छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है।
विज्ञापन



दिल्ली से 50 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही स्लीपर बस तेज गति से रात 12 बजे सौरिख क्षेत्र के किलोमीटर संख्या 155 पर आगे चल रहे वाहन में घुस गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भिड़ंत के बाद चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार हो गए। हादसे में संत कबीरनगर के ग्राम मौली निवासी मोहम्मद समीद (17), बाराबंकी के बमरौली निवासी अंकित (19), कुशीनगर के ग्राम पडरौना निवासी भगवंत (30) व सुल्तानपुर निवासी शिव लोचनराम (55), कुशीनगर के देवरिया पांडे बढ़ाना निवासी मंजू देवी (45) घायल हो गई।
मौके पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा कर्मियों, पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही घायलों को राजकीय मेडिकल काॅलेज भिजवाया। वहां पर घायल मोहम्मद समीद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यूपीडा टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को तालग्राम टोल प्लाजा पर भिजवाकर यातायात सुचारु कराया। थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन



हाईस्कूल का छात्र था मोहम्मद समीद
परिजनों ने बताया कि समीद हाईस्कूल का छात्र था और दिल्ली नानी के घर गया था। वापस आते समय रास्ते में हादसा हो गया और उसकी जान चली गई। हादसे के बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें