फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
ऋषभ पटेल की फाइल फोटो। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। ताहपुर ईंट भट्ठे के पास एक बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत गई। बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। एक युवक को सीएचसी से रेफर कर दिया गया। हादसे का शिकार हुए लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। युवक की मौत से दीपावली के त्योहार पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ इलाके के कचाटीपुर गांव निवासी ऋषभ पटेल(21) पुत्र अशोक कुमार पटेल ने शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाइक एजेंसी से नई स्कूटी खरीदी थी। इसी स्कूटी से वह दो बजे रम्भकपुर्वा निवासी मामा सतेंद्र के घर जा रहा था। तालग्राम की तरफ से आ रहे बैसापुर निवासी सुबोध पटेल(19) पुत्र रामआसरे की बाइक से टक्कर हो गई। बाइक पर प्रांशू पटेल(16) पुत्र नरेश, शरद पटेल(20) पुत्र राकेश कुमार भी थे। बाइक सुबोध चला रहा था। हादसे में चारों युवक घायल हो गए। इन्हें एंबुलेंस से पुलिस ने सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया।
शरद की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। दरोगा सुदेश कुमार ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ऋषभ के मामा सतेंद्र ने बताया कि बहनोई के साथ भांजा भी खेती किसानी का काम करता था। वह तीन भाइयों में आशीष और विपिन से छोटा था। अभी शादी नहीं हुई थी। मां किरन देवी का रो-रो कर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें