अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसों में आधा दर्जन लोग
घायल हो गए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया
गया। वहीं फर्रुखाबाद रोड पर ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में चालक चुटहिल हो
गया।
गुरुवार की देर रात तक हुए सड़क हादसों में अकबरपुर निवासी आयुष
पुत्र अवधेश, कन्नौज क्षेत्र के खिदरीपुरवा निवासी सौरभ पुत्र संतोष कुमार,
कानपुर क्षेत्र के रसूलाबाद थानांतर्गत ग्राम रूईबी निवासी सुरजीत पुत्र
प्रेमबाबू, ग्राम अदमापुर निवासी राजेश पुत्र शौकीन सिंह के अलावा बजरिया
निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र ओमप्रकाश भी घायल हो गए।
सभी को सीएचसी में
भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने सुरजीत और राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर
दिया। उधर, शुक्रवार की सुबह फर्रुखाबाद रोड स्थित इंदिरा आवास कालोनी के
सामने कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में कार चालक चुटहिल हो गया, जबकि कार
क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया।