फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सड़क हादसों में छह घायल, चार की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। इलाके के खानपुर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत एवं खड़िनी गांव के पास आगे चल रहे ओमनी में बाइक घुसने से हुए हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार को गंभीर हालत में मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


मैनपुरी जनपद के एलाऊ थाना क्षेत्र के नगला कांधर गांव निवासी मोहित पुत्र रामकिशोर, अपनी बहन ज्योति व किरन के साथ बाइक से औरैया जनपद के बेला ननिहाल जा रहा था। तभी खानपुर गांव के पास मैनपुरी से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे तिर्वा कोतवाली के जसपुरापुर सरैया गांव निवासी मुस्तकीम को ओवरटेक करते समय दोनों बाइकें आपस में भिड़ गई। हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं ठठिया थाना क्षेत्र के मुरुपन मढ़हा गांव निवासी पंकज कुमार, चाचा सर्वेश कुमार के साथ बाइक से थाना क्षेत्र के भावलपुर गांव अपनी बहन सपना के यहां आ रहे थे। तभी खड़िनी के पास थाना क्षेत्र के तरिंद गांव निवासी प्रवेश कुमार ओमनी लेकर आगे चल रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर ओमनी में घुस गई। हादसे में पंकज व सर्वेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत में पंकज, सर्वेश, मोहित व मुस्तकीम को मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें