फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: शरीर को फिट रखें पुलिस कर्मी ःएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस लाइन में शुक्रवार को होने वाली साप्ताहिक परेड का एसपी अमित कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस कर्मियों के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए दौड़ लगवाई। इसके बाद विभिन्न शाखाओं को निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। ड्रिल देखकर उसे और बेहतर तरीके से कराने के लिए प्रभारी पुलिस लाइन को निर्देशित किया। एसपी ने परेड ग्राउंड में उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के संबंध में प्रशिक्षण व शस्त्र संचालन तथा शस्त्र खोलने व बंद करने के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद पीआरवी वाहनों का निरीक्षण करते हुए आपातकालीन उपकरणों को चलवाकर चेक किया और प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया कि पीआरवी वाहनों व उसके उपकरणों की लगातार चेकिंग करें। पीआरवी कर्मी अपने-अपने स्थान पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पब्लिक की सुरक्षा और सेवा में समर्पित रहें। एसपी ने जीडी कार्यालय, कैश कार्यालय, शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, लॉन टेनिस ग्राउंड व परिवहन शाखा, कंट्रोल रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम, यूपी 112 आदि का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी लाइन,प्रतिसार निरीक्षक, यातायात प्रभारी व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें