फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंगारी से छह घर जले, लाखों का नुकसान

Thu, 20 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
आग के बाद राख में अपनी किताबें ढूंढती छात्रा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के तिनकापुर में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से छह घर जल गए। नगदी समेत लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक घंटे बाद पहुंची दमकल को आग पर काबू पाने में दो घंटे का समय लग गया। प्रधान की सूचना के बावजूद लेखपाल मौके पर नहीं पहुंचा। थानाध्यक्ष ने आग बुझाने में सहयोग किया।
विज्ञापन


तालग्राम थानाक्षेत्र के तिनकापुर गांव निवासी राजेंद्र के बंगले में बुधवार की दोपहर 11.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने विकराल रूप से ले लिया। आग ने राम नरेश, विजय, जितेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, चंद्रभान के मकान व फूस बंगलों को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने नलकूप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया।

थानाध्यक्ष तारिक खान व दरोगा सुरेश चंद्र ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे आग बुझाने में सहयोग किया। सूचना पाकर एक घंटे बाद तिर्वा व छिबरामऊ से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग से चंद्रभान के बंगले में रखे 50 हजार नगद के अलावा बच्चों की किताबें, कपड़े, अनाज, गृहस्थी का सामान, जेवर, लड़की की शादी की तैयारियों के लिए रखा सामान राख हो गया है। चंद्रभान ने लगभग 10 लाख का नुकसान बताया है।

विजय सिंह ने घरेलू सामान के साथ जेवर आदि का लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान बताया है। राजेंद्र, नरेश चंद्र, धीरेंद्र जितेंद्र का भूसा, गेहूं, घरेलू सामान का नुकसान हुआ है। इसमें एक-एक लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। इस हादसे में दो दर्जन ग्रामीणों के गोबर के ओपलों के ढेर व पतेल राख हो गई। ग्राम प्रधान धनीराम प्रजापति की सूचना पर लेखपाल इंद्रपाल ने गुरुवार को मौके पर पहुंचने की बात कही है। ग्राम प्रधान ने राशन विक्रेता से केरोसिन व राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

राख में किताबें खोजती रही छात्रा
तालग्राम। आग से सुरेंद्र की गृहस्थी राख हो गई। आग बुझने के बाद सुरेंद्र की पुत्री वंदना एक लकड़ी लेकर राख के ढेर से अधजली किताबें खोजती नजर आईं। वंदना ने बताया कि इंटर की छात्रा है। किताबें व साइकिल भी जल गई है। जली किताबें देख फूट फूट कर रो रही थी।

बेटी की शादी का सामान जला
चिंगारी से दहकी आग ने चंद्रभान को बर्बाद कर दिया है। चंद्रभान ने बताया कि उसने बेटी रीतू की शादी के लिए जेवर, कपड़े, बर्तन आदि खरीद कर रखें थे। शादी की तारीख तय होना शेष था, लेकिन आग से बिटिया की शादी का सारा सामान भी जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें