कन्नौज। खरीफ सीजन शुरू होते ही किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिला कृषि अधिकारी ने ठठिया और सदर ब्लाक क्षेत्र में खाद की दुकानों पर शुक्रवार को छापा मारा। विभागीय टीम ने खाद की गुणवत्ता परखने के लिए कुल छह नमूने एकत्रित किए, जिनमें डीएपी, एनपीके, पोटाश और बायो पोटाश शामिल है। यह नमूने तीन थोक और दो फुटकर विक्रेताओं की दुकानों से लिए गए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा
जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने दो खाद विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।कहा कि किसानों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य से अधिक दरों पर खाद बेचने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि अब 10 अगस्त
उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए आनलाइन बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त कर दी गई है। इससे पूर्व यह तिथि 30 जुलाई निर्धारित थी।