फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: देवर की मौत के सदमे में भाभी ने भी दम तोड़ा

Tue, 08 Aug 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। खड़िनी के पास ककरैया गांव के सामने शनिवार की रात टेंपो पलटने से युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को युवक की मौत के सदमे में उसकी भाभी ने दम तोड़ दिया। दो दिनों के अंतरात में दो मौतों से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


शनिवार को खड़िनी क्षेत्र के उमरैन गांव से टेंपो में डीजे लादकर लौटते समय ग्राम ककरैया के सामने अचानक आवारा मवेशी आ गए थे। हादसे में टेंपो सवार ग्राम कुंवरपुर बनवारी निवासी रामरतन उर्फ गिल्लू व नौशाद निवासी ग्रेसीगंज, सुनील निवासी महमूदपुर व राज सिंह निवासी कुंवरपुर बनवारी घायल हो गए थे। इनमें रामरतन उर्फ गिल्लू की मौत हो गई थी।
उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ था। सोमवार को मृतक की भाभी कांती देवी पत्नी स्व. अमरपाल की भी सदमे के चलते मौत हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि कांती देवी के पति की 11 साल पहले लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उसके बाद रामरतन ने ही घर की जिम्मेदारी संभाल रखी थी। मृतका के एक पुत्र जितेंद्र बाथम व चार पुत्रियां हैं जिनकी शादी हो चुकी है। कांती देवी भी परिवार के भरण-पोषण के लिए मजदूरी कर गुजर-बसर कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें