फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बीमारियों ने पकड़ी रफ्तार, ओपीडी 700 के पार

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बदलते मौसम के बीच साफ-सफाई की अनदेखी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव और गंदगी से संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। इससे लोग मौसमी बीमारियों की जद में आ रहे हैं।
विज्ञापन

वायरल इंफेक्शन के कारण बुखार, उल्टी, दस्त, बुखार, टायफाइड के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा आई फ्लू भी लोगों को परेशान कर रहा है। जिला अस्पताल मरीजों से खचाखच भरा रहा। वायरल इंफेक्शन के अलावा आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। सोमवार को 784 मरीजों ने पंजीकरण कराकर ओपीडी में इलाज करवाया।



इत्रनगरी में मौसमी बीमारियों के साथ-साथ आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। पल-पल बदल रहे मौसम की वजह से बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक बीमार हो रहे है।
विज्ञापन

हर घर में कोई न कोई किसी बीमारी से परेशान है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी 784 रही। इसमें सर्दी-जुकाम, बुखार, पेट दर्द, चर्म रोग के अलावा आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश यादव ने बताया कि उमस भरी गर्मी के चलते लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे है। जिसके चलते मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। डॉ. अर्जुन सारंग ने बताया कि मौसमी बीमारियों के अलावा आई फ्लू से पीड़ित मरीज ज्यादा आ रहे है।





नेत्र रोग विभाग की ओपीडी 225 रही। इसमें 170 मरीज आई फ्लू के रहे। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अर्जुन सारंग ने मरीजों का चेकअप कर इलाज किया।
डॉक्टर ने आई फ्लू के मरीजों से ठंडे पानी से आंख धोने, हाथ साफ रखने और साफ रुमाल या तौलिया का इस्तेमाल करने की सलाह दी।
कहा कि आई फ्लू तीन से चार दिन तक रहता है। आई ड्रॉप का इस्तेमाल करने से ठीक हो जाता है। साथ ही साफ-सफाई भी जरूरी है।




जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में मरीजों की भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को 196 मरीजों ने जांच के लिए ब्लड सैंपल दिया।
पैथोलॉजी कर्मचारियों के मुताबिक वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या ज्यादा है। इसके अलावा मलेरिया और टायफाइड की जांच के लिए भी मरीज ब्लड सैंपल दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें