फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: भाई की शादी के दिन बहन की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। भाई की बरात जाने से पहले घर में सफाई करते समय फर्राटा पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आने से बहन की मौत हो गई। इससे खुशी का माहौल मातम में बदल गया। हादसे की जानकारी देकर बरात की तारीख आगे बढ़वा दी गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम मलगई निवासी अफरोज बानो (22) के भाई जुबेर खान की रविवार को बरात जानी थी। शनिवार रात लगभग एक बजे अफरोज बानो घर में सफाई कर रही थी। फर्राटा पंखा को उठाकर दूसरे स्थान पर रखने के दौरान पंखे के करंट की चपेट में अफरोज आ गई। परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता मोनिस ने बताया कि घर से आज बेटे की बारात जाने वाली थी। घटना के कारण तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि परिजनों ने इस तरह की घटना की सूचना नहीं दी है। चौकी प्रभारी को भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें