पीएचसी इंदरगढ़ में महिला सिपाही का कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। कोरोना जांच कराने पर जिले में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में इंदरगढ़ थाने में तैनात आरक्षी भी शामिल है। रिपोर्ट आने के बाद थाना परिसर को सैनिटाइज किया गया है।
मंगलवार को जिले में पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2972 हो गई है। इनमें 2856 लोग ठीक हो चुके हैं। मौजूदा समय 76 का इलाज चल रहा है। कोरोना की चपेट में आने से जिले में अब तक 40 लोगों की मौत हो चुकी है। मंगलवार को 15 लोगों ने कोरोना को मात दी है। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि गुगरापुर और तालग्राम में एक-एक व उमर्दा में दो, कन्नौज में एक कोरोना संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में इंदरगढ़ थाने में तैनात एक सिपाही भी शामिल है। पीएचसी इंदरगढ़ में शिविर लगाकर पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच कराने के लिए सैंपल लिए गए हैं।