फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से लाखों की नगदी और जेवर पार

विज्ञापन
टूटी अलमारी दिखाता युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। चोरों ने सिपाही के घर का ताला तोड़कर लाखों की नगदी व जेवर पार कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कस्सावान निवासी विनय कुमार कानपुर में सिपाही के पद पर तैनात हैं। पिता सेवानिवृत्त बैंककर्मी जयकिशन सिपाही बेटे व परिजनों के साथ अपनी रिश्तेदारी में बदायूं गए थे। घर में ताला लगा था। शुक्रवार रात चोर मकान में घुस गए। इन्होंने अलमारी व बक्से तोड़कर नगदी व जेवर पार कर दिए। सुबह विनय के परिवार के मनोज कुमार मकान के पास से गुजरे। मुख्य दरवाजा खुला देख वह घर के अंदर घुस गए। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उन्हाेंने घटना की जानकारी जयकिशन व उनके सिपाही पुत्र विनय को दी। दोपहर बाद दोनों लोग घर पहुंचे।
विज्ञापन

सिपाही ने मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की। देर शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें