फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर बालक में संजेश, बालिका में अपराजिता प्रथम

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान मौजूद अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल व अन्य लोग। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को केके इंटर कालेज खेल मैदान पर अंडर 14 बालक, बालिका व अंडर16 बालक-बालिका की खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता में जिले के 45 कालेजों के करीब 400 प्रतिभागियों ने भाग लिया। शुभारंभ सांसद सुब्रत पाठक ने फर्राटा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 100 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग में संजेश कुमार प्रथम, तारिक अली द्वितीय, आकाश कठेरिया तृतीय रहे। 800 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग में अभय सिंह प्रथम, अजय पटेल द्वितीय, रामू पाल तृतीय, 600 मीटर अंडर 14 बालक वर्ग में शिवानंद पाल प्रथम, धर्मेंद्र द्वितीय, अनुज राजपूत तृतीय रहे। 600 मीटर अंडर 14 बालिका वर्ग में सौर्या प्रथम, स्मिता पाल द्वितीय, प्रगांशी राठौर तृतीय, एक हजार मीटर अंडर 16 बालिका वर्ग में रुकमिणी पाल प्रथम, दीक्षा द्वितीय, प्रियंका तृतीय रहीं। शार्ट फुट थ्रो अंडर 16 बालक वर्ग में विराट अवस्थी प्रथम, शहनवाज खां द्वितीय, मधुर अवस्थी तृतीय रहे। 100 मीटर अंडर 14 बालिका वर्ग में अपराजिता प्रथम, यशस्वी द्वितीय, वंदना राजपूत तृतीय रहीं।
शार्ट फुट थ्रो अंडर 14 वर्ग बालिका में रश्मि प्रथम, अंजली पुत्री आदित्य द्वितीय, अंजली तृतीय रहीं। अंडर 16 शार्ट फुट थ्रो बालिका वर्ग में गौरी प्रथम, अंजली यादव द्वितीय, चांसी त्रिवेदी तृतीय रहीं। सौ मीटर बालिका वर्ग में प्रगति राजपूत प्रथम, शुभी यादव द्वितीय, मैवीश तृतीय रहीं। 200 मीटर अंडर 16 बालिका वर्ग में प्रगति राजपूत प्रथम, स्वाति यादव द्वितीय, श्वेता यादव तृतीय रहीं। 200 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग में सुनीत कुमार प्रथम, मो.राशिद द्वितीय, संदीप यादव तृतीय रहे। 400 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग में अभय सिंह प्रथम, प्रांशु द्वितीय, कुलदीप तृतीय रहे। 400 मीटर अंडर 16 बालिका वर्ग में पलक प्रथम, गुनफान द्वितीय, ज्योति तृतीय रहीं। 100 मीटर अंडर 16 बालक वर्ग में मो.राशिद प्रथम, ऋषभ मिश्रा द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय रहे।
विज्ञापन

सांसद सुब्रत पाठक ने उद्घाटन के मौके पर कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। प्रतियोगिता में रेफरी रजनीश कनौजिया, आदित्य गंगवार, कुलदीप कुमार पांडेय, विपिन देव, श्रवण कुमार, दिलीप कुमार पाल, शैलेंद्र राणा, माधव यादव, अंकुर सिंह आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद चेयरमैन शैलेंद्र अग्निहोत्री, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनु पाल, पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन, एसोसिएशन अध्यक्ष कमल टंडन, उपाध्यक्ष ऋषि मेहरोत्रा, सचिव पुनीत पांडेय, कोषाध्यक्ष अमरनाथ दुबे, रविकांत शुक्ला, प्रत्यूष पाठक, मनोज अग्निहोत्री, अमित मिश्रा, आनंद मिश्रा, मदन मोहन पांडेय, विमल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें