फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदरीशी बेगम और किताब सिंह बने प्रधान

Wed, 05 Oct 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
इदरीशी बेगम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास खंड तालग्राम की दो ग्राम पंचायतों के उप चुनाव का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया। ग्राम पंचायत जरामऊ अलमापुर में अपने प्रतिद्वंद्वी को मात देकर किताब सिंह बंजारा विजयी घोषित हुए है। वहीं, नेकनामपुर में अपने पति की सीट को बरकरार रखती हुई ईदरीशी बेगम दूसरी बार प्रधान चुनी गई हैं। वहीं जरामऊ अलमापुर की प्रधान रहीं नन्ही बिटिया अपनी प्रतिष्ठा तक नहीं बचा सकीं। उन्हें 93 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। नव निर्वाचित प्रधानों को निर्वाचन अधिकारी जीसी यादव ने प्रमाणपत्र दिए।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत जरामऊ अलमापुर में प्रधान रमेश पाल और नेकनामपुर में प्रधान मोहम्मद वाकर की मौत के बाद रिक्त हुईं सीटों में 30 सितंबर को मतदान कराया गया था। जरामऊ अलमापुर के रमेश पाल की विधवा नन्ही बिटिया, राधा, सुरजादेवी, अवधेश समेत सात प्रत्याशी मैदान में थे। इसी प्रकार नेकनामपुर से स्व. मोहम्मद वाकर की पत्नी ईदरीशी बेगम तीन प्रत्याशियों के साथ मैदान में थी।

मंगलवार की सुबह आठ बजे शुरू हुई मतगणना में जरामऊ अलमापुर के पहले राउंड में राधा देवी को 132 व सबसे कम किताब सिंह बंजारा को 19 मत मिले। दूसरे राउंड में राधा देवी 87, किताब सिंह को 245 मत मिलने से किताब सिंह ने 45 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन


इसी प्रकार नेकनामपुर की मतगणना के प्रथम राउंड में ईदरीशी बेगम को 399 मत, श्रीकृष्ण वर्मा को 217 मत मिले। दूसरे राउंड में इदरीशी बेगम को 138 मत मिले। कृष्ण कुमार वर्मा को 261 मत मिले। इदरीशी बेगम को कुल 537 मत, श्रीकृष्ण को 476 मत मिलने से इदरीशी बेगम 59 मतों से विजयी रहीं।

मतगणना के दौरान तहसीलदार रमेश चंद्र पांडेय, तालग्राम थानाध्यक्ष मोहम्मद अनवर अहमद, गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एडीओ पंचायत संतोष कुमार दुबे, एडीओ आईएसडी सेवाराम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें