फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलियों में जमा हुई सिल्ट, जलभराव से भी जूझे लोग

Fri, 02 Jan 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम की अंगड़ाई से नए साल का सवेरा बूंदाबांदी के बीच हुआ। पूरे दिन रुक-रुककर फुहारें पड़ती रहीं। इससे शहर की गलियों में सिल्ट व जलभराव से लोगों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला अकबरपुर सरायघाघ में सीसी गलियों में सफाई के अभाव में सिल्ट बिखरी नजर आई। इससे बाइक चालकों के अलावा पैदल राहगीरों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सरायमीरा में स्टेशन जाने वाले मार्ग पर यात्रियों को सड़कों पर जमी सिल्ट से काफी परेशानी हुई।

गैस एजेंसी से शहर जाने वाले मुख्य मार्ग पर कांशीराम कालोनी के निकट जलभराव से लोगों को गुजरना पड़ा। शेखपुरा व हम्मालीपुरा के अलावा रानीचाह, दीदारगंज की गलियों में लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग पर भी सिल्ट से पैदल राहगीरों को फुटपाथ पर चलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन


मोहल्ला सफदरगंज निवासी गुड्डू मिस्त्री ने बताया कि सफाई व्यवस्था बदहाल होने से कई गलियों में आवागमन की समस्या गंभीर है। लोग गलियों में पशु बांध देते हैं। पालिका प्रशासन ऐसे पशुपालकों पर अंकुश नहीं लगा सका है। दीदारगंज निवासी कलीम खां का कहना है कि सफाई कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जाती है।

इससे सीसी गलियों में गंदगी रहती है। हल्की बारिश से सिल्ट फैल जाती है। इससे गलियों से पैदल गुजरना मुश्किल होता है।

इस बाबत पालिका के ईओ बीडी भट्ट का कहना है कि डेयरी के पशुओं के गली में गुजरने से अधिकांश मार्गों पर सिल्ट फैलती है। मौसम साफ होते ही इसे हटवाया जाएगा। नालियों की सफाई कराकर जलभराव से भी निजात दिलाई जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें