फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 62 पदक हासिल कर सिकंदरपुर इंटर काॅलेज चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के खेल मैदान पर चल रही दो दिवसीय तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। 213 अंक एवं 62 पदक हासिल कर भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज ने तहसील चैंपियन का खिताब हासिल किया।
विज्ञापन



शुक्रवार को बालक वर्ग की तीन हजार मीटर दौड़ (अंडर 17) में छिबरामऊ के सूरज, सराय प्रयाग के आर्यन द्वितीय व सिकंदरपुर के मंगलेश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में छिबरामऊ की रियांशी प्रथम, नवादा की काजल द्वितीय तथा छिबरामऊ की हिमांशी तृतीय घोषित किए गए। 600 मीटर क्रास कंट्री दौड़ में सिकंदरपुर के सत्यम प्रथम, छिबरामऊ अवनीश द्वितीय व नवादा के अभिषेक तृतीय, बालिका वर्ग में छिबरामऊ की रचना प्रथम, नवादा की काजल व अंजू दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
डिस्कस थ्रो (अंडर 19) सिकंदरपुर के सूरज व हिमांशु सिंह प्रथम व द्वितीय, नवादा के आयुष तृतीय, 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग (अंडर 17) में विशाल सिकंदरपुर प्रथम, कौशलेंद्र व अमित छिबरामऊ द्वितीय व तृतीय, बालिका वर्ग में तेराजाकेट की प्रार्थना प्रथम, छिबरामऊ के सनी हसन द्वितीय व नवादा की कंचन तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

शॉटपुट बालक वर्ग (अंडर 19) सूरज सिकंदरपुर प्रथम, आयुष नवादा द्वितीय व रितिक पांडेय प्रेमपुर तृतीय, बालिका वर्ग में पायल नवादा प्रथम, एकता पं. दीनदयाल इंटर काॅलेज द्वितीय व एकता नवादा तृतीय रहीं। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग (अंडर 19) में अभिषेक नवादा प्रथम, उदय कुमार कसावा द्वितीय व अभिषक अकबरपुर तीसरे स्थान पर रहे। भारतीय शिक्षा सदन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र कुमार ने कालेज के तहसील चैंपियन बनने पर सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए बधाई दी। प्रतियोगिता के अंत में खाद एवं रसद विभाग के डीओ उमेश प्रताप सिंह, प्रबंधक दिनेश सिंह, जितेंद्र दीक्षित, दिव्य दीपक दीक्षित आदि ने विजेताओं को पदक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें