टीबी रोग से बचाव को लेकर शहर में प्रचार प्रसार तेज
कर दिया गया है। अक्षय परियोजना नई दिल्ली की तरफ से एक मोबाइल वैन
प्रचार-प्रसार के लिए शहर में निकाली गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी
ने हरी झंडी दिखाकर वैन को रवाना किया है। गुरुवार की दोपहर निकाली गई वैन
में लगे बैनर पर सीएमओ, डिप्टी सीएमओ डा. एपी सिंह, डा. आरके साही, एटी
अनिल, अजहर, जिला क्षय रोग अधिकारी के अलावा विनीत श्रीवास्तव ने बैनर पर
हस्ताक्षर किए।
इस मौके पर सीएमओ डॉ. पीएन वाजपेयी ने बताया कि यदि
एक सप्ताह से अधिक खांसी व बलगम आने की शिकायत हो तो तत्काल डाट सेंटर पर
पहुंचकर बलगम की जांच कराएं। इससे टीबी भी हो सकती है। कुछ महीने तक इस रोग
की दवा खाने से रोग पूरी तरह समाप्त हो जाता है।