फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग बली ने उजाड़ी अशोक वाटिका

Thu, 26 Mar 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
जय मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला छपट्टी में आयोजित नवरात्र महोत्सव में मंगलवार की रात अशोक वाटिका में बजरंग बली ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई।
विज्ञापन


जय मां दुर्गा समिति के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में गणेशजी और मां अंबे की आरती के बाद भक्ति गीत शेर की करके सवारी के दौरान मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता के आते ही पूरा पांडाल मां के जयकारे से गूंज उठा। भक्ति गीत ऊंचे पहाड़ों से अब तो उतर आओ मां, भक्तों को दर्शन दिखाओ मां पर छात्रा भूमि ने डांस कर सभी का मन मोह लिया।

संचालन कर रहे राजीव उर्फ रिंकू अरोरा नेे मां की महिमा का बखान किया। विशिष्ट नृत्य शैली में मां की आरती कर मनीष वर्मा ने वाहवाही लूटी। इसके बाद बच्चों ने अशोक वाटिका और लंका दहन नाटक का मंचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कंद माता के स्वरूप में तनीशा अरोरा, शेर के स्वरूप में भोला पापड़ी वाले, सीता बनी सिम्मी अग्रवाल, बजरंगबली के स्वरूप में गिरधर शुक्ला, रावण बने गोलू यादव, मेघनाथ के स्वरूप में शोभित चौहान और रावण सेना में शामिल आशू, रोहन व रजत का अभिनय सभी ने सराहा। अंत में अंकित गुप्ता व दीपका ने प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें